मुजफ्फरनगर से एक हैरान और परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र की जिला परिषद मार्केट में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी. आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर अपना गलत नाम (आशू शर्मा) बताया था. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब शक होने पर युवक से उसका गोत्र पूछा, तो वह घबरा गया और उसने अपना असली धर्म बता दिया. इसके बाद मामला इतना गरमा गया कि भीड़ उग्र हो गई और सरेआम बीच बाजार में युवक के साथ-साथ युवती पर भी हाथ उठाया गया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.