डीजल भरवाकर भागा कार चालक, सेल्समैन को गाड़ी में घसीटते हुए दौड़ाई कार

  • 1:43
  • प्रकाशित: जुलाई 13, 2026

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में शुगर मिल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद कार चालक बिना पैसे दिए ही गाड़ी दौड़ाकर फरार हो गया. सेल्समैन को चालक पर शक हुआ तो वह कार की कंडक्टर साइड का दरवाजा खोलकर अंदर चढ़ गया. इसके बावजूद चालक ने सेल्समैन की जान की परवाह किए बिना कार तेज रफ्तार से दौड़ा दी. बताया जा रहा है कि कार के आगे और पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी. सेल्समैन ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.