अंडरवर्ल्ड में जुर्म का खेल अब एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है. अपराध की दुनिया में पुलिस की नजर आमतौर पर गैंगस्टर्स और शूटर्स पर रहती है, लेकिन इस बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मामले में एक ऐसा पहलू सामने आया है, जिसने जांच को नया मोड़ दे दिया है. चेहरा महिला का और कनेक्शन कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड से. टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस से लेकर दूसरे गैंग से जुड़े मामलों तक, आखिर महिलाएं कैसे इस कथित क्राइम नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं? देखिए हमारी ये स्पेशल रिपोर्ट.