टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में पुलिस को कथित तौर पर एक लंबी-चौड़ी चेन का पता चला है. इस मामले में अब राधा, बबीता, सुमित और कुनाल के नाम भी सामने आए हैं. इन चारों की तस्वीरें सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर राधा और बबीता की इस पूरे मामले में क्या भूमिका थी? पुलिस अब हमले से जुड़े पूरे नेटवर्क और इन आरोपियों की कथित भूमिका की जांच कर रही है.