प्रियांश आर्या फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने से सिर्फ एक रन से चूक गए. उनकी शानदार पारी की बदौलत दिल्ली की टीम रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच के पहले दिन गुजरात के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंच गई. आर्य ने 199 रन बनाने के लिए 220 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 26 चौके और 6 छक्के लगाए.