किरोड़ी लाल मीणा ने विपक्ष से कहा- चक्रव्यूह में घुसता हूं तो निकलना भी जानता हूं

किरोड़ी लाल मीणा का नाम बीज निगम घूस कांड से जोड़ा जा रहा है. राजस्थान बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई पर एसीबी की कार्रवाई हुई है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है. वहीं एसीबी को घूस कांड से जुड़ा फोन रिकॉर्डिंग मिली है जिसमें डॉक्टर और मंत्री की बात कही गई है. अब इस बात को कांग्रेस किरोड़ी लाल मीणा से जोड़कर इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. हालांकि किरोड़ी लाल मीणा का कहना है कि जो मेरे साथ चल रहा था वही खेल कर रहा था, बाद में पता चला. उसे भी मैंने ही जेल भिजवाया, लेकिन मुझपर ही उंगली उठाई जा रही है. लेकिन मैं चक्रव्यूह में घुसना जानता हूं तो निकलना भी जानता हूं.

संबंधित वीडियो