मात्र 20 सेकंड में बाइक लेकर चोर हुआ रफूचक्कर; CCTV वीडियो

उदयपुर जिले के गोगुंदा में बाइक चोरी का चौकाने वाला मामला सामने आया है. कस्बे के भारत गैस ऑफिस के पास बने एक होटल जय अम्बे के संचालक की बाइक को चोर ने निशाना बनाया है. उसने होटल के बाहर खड़ी बाइक को महज 20 सेकंड में अनलॉक कर उड़ा ले गया, जिसका सीसीटीवी सामने आया है. फुटेज में बदमाश सुबह करीब 4 बजे होटल के बाहर पहुंचा. जहां उसने पास में खड़ी बाइक के पहले वायर तोड़े, जिससे उसकी सभी लाइटें चालू हो गईं. जो बाइक अनलॉक होने का सिग्नल था. इसके बाद वह उसपर बैठा और मौके से फरार हो गया. सुबह संचालक जब होटल पहुंचा तो उसे अपनी बाइक गायब मिली. इसके बाद बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो असलियत सामने आई . इसके बाद  होटल संचालक ने पुलिस में मामला दर्ज कराया . साथ ही बाइक का पता बताने वाले व्यक्ति को 5000 हजार रुपए का इनाम देने की भी घोषणा की. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्सूज कर जांच शुरू कर दी है. 

संबंधित वीडियो