प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर बने रहने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 4,398 दिन पूरे करते ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इस खास मौके पर एनडीए (NDA) सरकार अपने 12 साल के कार्यकाल का जश्न मना रही है. दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए का महामंथन और शक्ति प्रदर्शन जारी है, जिसमें बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सहयोगी दल हिस्सा ले रहे हैं. एनडीटीवी (NDTV India) की इस खास चर्चा में बीजेपी ने जहां सरकार की सफलताओं, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और 'विकसित भारत' के विजन को रखा, वहीं कांग्रेस ने महंगाई, पेपर लीक और पुल गिरने जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा. राजनीतिक विशेषज्ञों ने पीएम मोदी की चुनावी मशीनरी और डिलीवरी मैकेनिज्म की सराहना की. देखिए इस ऐतिहासिक दिन पर राजनीतिक मेहमानों के बीच हुई ये जोरदार बहस.