जयपुर में ईदगाह पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की

जयपुर के दिल्ली बाईपास स्थित ईदगाह पर ईद-उल-अजहा पर नमाज अदा की गई. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर साल की तरह नमाज अदा की. राजस्थान हज वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने और गोवंश संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सख्त कानून लागू करने की मांग उठाई.