प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर बने रहने का एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. 4,398 दिन पूरे करते ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर एनडीए (NDA) सरकार 12 साल के कामकाज और सफलताओं का जश्न मना रही है. दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए का महामंथन और शक्ति प्रदर्शन जारी है, जहाँ पीएम मोदी के सम्मान में केंद्रीय कैबिनेट ने प्रस्ताव भी पास किया. इस अहम बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और एनडीए के सभी सहयोगी दल मौजूद हैं. बैठक में प्रधानमंत्री 2047 के 'विकसित भारत' के संकल्प और सरकार के विजन पर भी बात करेंगे. विपक्ष जहां इस मौके पर महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठा रहा है, वहीं बीजेपी नेता इसे 'एक साल बेमिसाल' बता रहे हैं. देखिए इस बड़ी राजनीतिक घटनाक्रम पर हमारे खास मेहमानों के साथ विस्तृत चर्चा.