राजस्थान के उदयपुर के सज्जनगढ़ सेंचुरी में 20 हेक्टेयर में फैली लायन सफारी में शेर सम्राट और शेरनी सुनैना को रखा गया है. जहां पर्यटक बंद वाहनों में इन्हें देखने पहुंचते हैं. पिछले कुछ दिनों से गर्मी का पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है. करीब पांच दिन पहले जब नियमित स्वास्थ्य जांच की गई तो पता चला कि सुनैना ने खाना-पीना छोड़ दिया है. जांच करने पर डॉक्टरों ने पाया कि उसके शरीर का तापमान 106 डिग्री से भी ऊपर चला गया था. फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी निगरानी कर रही है.