नागरिकता कानून पर विरोध को लेकर छात्र नेता कन्हैया कुमार ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है. कन्हैया ने कहा, ''सरकार ने खुद इस मुद्दे पर पेट्रोल डालकर आग लगाई है.'' उन्होंने कहा कि सरकार इस कानून की आड़ में देश का विभाजन करना चाहती है और अपनी नाकामी छिपाना चाहती है.