मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया है. फ्लोर टेस्ट से पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा, 'देश के लोग देख सकते हैं कि बेंगलुरु में बंधक बनाए गए विधायकों के पीछे सच्चाई क्या है. सच सामने आएगा. लोग माफ नहीं करेंगे. मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि वह कभी सफल नहीं होंगे. 15 महीनों में मेरी सरकार ने माफियाओं पर लगाम कसी. बीजेपी ने हमारी सरकार के खिलाफ साजिश करके किसानों को धोखा दिया है.'