UP में 1.27 करोड़ वोट कटने का दावा, BJP ने 2027 के लिए छेड़ा वोटर जोड़ो अभियान

  • 8:36
  • प्रकाशित: नवम्बर 13, 2026

उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है. आज उत्तर प्रदेश बीजेपी की एक अहम बैठक होने वाली है. SIR को लेकर संगठनात्मक बैठक होगी. बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी बैठक में मौजूद रहेंगे और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी इस बैठक में शामिल होंगे. इसके साथ ही बीजेपी के जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारी भी शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि एक करोड़ से ज्यादा हिंदू वोट गायब होने के बयान के बाद बीजेपी अब पूरी तरह सक्रिय हो गई है. पार्टी वोट जुड़वाने के अभियान में लगेगी. SIR को लेकर आज UP बीजेपी का अहम मंथन होने जा रहा है, जिसमें तमाम बड़े चेहरे शामिल होने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बूथ स्तर तक SIR की समीक्षा होगी और ये तय किया जाएगा कि कैसे छूटे हुए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाया जाए. बीजेपी इसे 2027 के चुनाव से पहले सबसे बड़ा संगठनात्मक अभियान मान रही है.

संबंधित वीडियो