कोल्हापुर में तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचला, पूर्व गोकुल डेयरी निदेशक के बेटे पर आरोप

  • 0:44
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2026

कोल्हापुर में शराब के नशे में तेज रफ्तार में कार चलाने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है. कोल्हापुर में आधी रात को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. आरोप है कि कार पूर्व गोकुल डेयरी निदेशक और एनसीपी नेता रणजीत सिंह पाटिल के बेटे पद्मसिंह पाटिल चला रहे थे.