प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. सरयू-कमला एक्सप्रेस एक नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा है, जो यूपी के अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच चलेगी. इन दोनों शहरों का संबंध भगवान राम और माता सीता से है. दोनों अब सीधी ट्रेन सेवा से जुड़ गए हैं. अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "बहराइच के सीमावर्ती रुपईडीहा-नेपालगंज रोड क्षेत्र का नानपारा-बहराइच के रास्ते ब्रॉड गेज और विद्युतीकरण रेल नेटवर्क से जोड़ दिया गया है. इससे भारत-नेपाल के बीच जनसंपर्क और आर्थिक संबंधों को नई गति मिलेगी. सोनौली भैरहवा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का कार्य भी तेजी से चल रहा है. पब्लिक टर्मिनल बिल्डिंग, कार्गो टर्मिनल बिल्डिंग और वेयरहाउस बन रहे हैं. पिछले सप्ताह ही 1,450 करोड़ लागत से तैयार 80 किमी लंबे गोरखपुर मार्ग का नेपाल बॉर्डर सोनौली तक लोकार्पण किया गया.