देश की राजधानी में 2027 के चुनावी संग्राम से पहले एक नया विवाद गरमा गया है. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की प्रस्तावित कथाओं और कार्यक्रमों को लेकर सियासत तेज हो चली है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कथा रद्द करने की मांग उठाई, तो वहीं पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों ने इस विवाद को और ज्यादा हवा दे दी है. अखिलेश यादव ने बागेश्वर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और UP में बागेश्वर की कथा पर रोक लगाने की मांग उठाई है. शासन-प्रशासन से अखिलेश ने अपील की है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी विवादित व्यक्ति को किसी भी प्रकार से अपने आयोजन की अनुमति यहां पर नहीं दी जाए.