जमुई कांड पर JDU प्रदेश अध्यक्ष का बयान, बोले- 'छिटपुट घटना'

  • 1:28
  • प्रकाशित: सितम्बर 21, 2026

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बयान विवादों में है. उन्होंने घटना को "छिटपुट" बताते हुए कहा कि सरकार संवेदनशील है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. मामला उस समय सामने आया जब कोचिंग से लौट रही कक्षा 10 की छात्रा और उसके दोस्त को कुछ युवकों ने घेर लिया और छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ की. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है.

संबंधित वीडियो