राहुल गांधी के आवास पर आयोजित हाई-टी बैठक के लिए विपक्षी नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है. इंडिया गठबंधन के कई नेता और सांसद राहुल गांधी के आवास पर पहुंच रहे हैं. एनएसयूआई की अध्यक्ष नेहा बोरा भी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं. इसके अलावा सिविल सोसाइटी से जुड़े कई प्रमुख चेहरे भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं.