पटना में पूर्व पार्षद पर फायरिंग, बिहार में 'सुशासन' पर फिर उठे सवाल

  • 8:18
  • प्रकाशित: सितम्बर 24, 2026

पटना में पूर्व पार्षद को गोली मारने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. यहां 5 राउंड गोलियां चलाकर आरोपी भाग गए. CCTV में भागते हुए नजर आए हैं. वार्ड पार्षद ज्ञानवती देवी के पति अनिल यादव हैं. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, फुटेज में अपराधियों की पहचान की जा रही है, गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी हो रही है. फायरिंग के बाद गोली के छर्रे बरामद किए गए हैं. यह सनसनीखेज मामला है, जिसके बाद कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं खासकर बिहार में हाल ही में जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं के बाद अपराधियों के हौसले कैसे बुलंद हैं. जब पूर्व पार्षद पर गोलीबारी होती है तो आम नागरिक कितने सुरक्षित हैं बड़ा सवाल है. अपराधी पहुंचते हैं, गोलीबारी करते हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं. आपसी रंजिश या पहले से धमकियां दी जा रही थीं, इस बिंदु पर जांच हो रही है.

संबंधित वीडियो