सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने और प्रदर्शन करने को लेकर इंडिया ब्लॉक के नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने पांच एफआईआर दर्ज की हैं. पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन बिना अनुमति के किया गया था. एफआईआर में बीएनएस की धारा 163 समेत अन्य संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं. वहीं, इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी की आलोचना की है.