Breaking News: नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या | Punjab पंजाब से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहाँ जाने-माने समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि परविंदर झोटा लंबे समय से इलाके में फैल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज करा रहे थे और ड्रग्स के सौदागरों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।