बिहार में लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. जमुई और समस्तीपुर के बाद अब मधेपुरा में लड़कियों से बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर बिहार में हैवानों का इलाज कब होगा? 19 सितंबर को जमुई में लड़की के साथ छेड़छाड़ बदतमीजी हुई और अब 23 सितंबर को समस्तीपुर की घटना जहां लड़की के साथ छेड़छाड़ का बेशर्मी भरा वीडियो बनाया और 24 सितंबर को मधेपुरा में भी वैसी ही वारदात, जहां एक बेटी बदमाशों के बीच घिरी नजर आई एक के बाद एक तीन जगहों पर ऐसी घटनाएं हुईं.