308 पहियों वाला विशालकाय 'बाहुबली ट्रक'अब उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले को पार करके गोंडा और अयोध्या के रास्ते अपनी अंतिम मंजिल लखीमपुर खीरी की ओर बढ़ रहा है. लेकिन तीन मंजिला मकान जितनी ऊंचाई वाले इस ट्रक को सुरक्षित निकालने के लिए बस्ती में 7 पावर सब स्टेशनों से बिजली बंद करनी पड़ी, जिससे कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही. रास्ते में आ रहे बिजली के तार काटने पड़े, जबकि कई जगह पेड़ भी हटाए गए. भारी-भरकम ट्रक के गुजरने के दौरान ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ और इसे देखने के लिए सड़कों के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई. 200 टन की भारी मशीन को लेकर चल रहे इस महाबली ट्रक को बस्ती की सीमा पार कने में 24 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा.