26/11 की रात क्या सोच रहे थे Rajkumar Rao? Ujjwal Nikam ने खोले बड़े राज!

  • 23:33
  • प्रकाशित: अक्टूबर 13, 2026

 

26/11 मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित फिल्म प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम एक बार फिर उन सवालों को सामने ला रही है जो 26/11 के बाद पूरे देश के मन में उठे थे। इस खास बातचीत में वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम, अभिनेता राजकुमार राव और वामिका गब्बी ने कसाब केस, कोर्टरूम ड्रामा और उस दौर की भावनात्मक चुनौतियों पर खुलकर बात की। कसाब की सुनवाई के दौरान उज्ज्वल निकम की पत्नी ज्योति को क्या झेलना पड़ा? 26/11 के समय राजकुमार राव और वामिका गब्बी कहां थे और उस रात उनके मन में क्या चल रहा था? फिल्म इन सभी सवालों के जवाब देने का दावा करती है। जानिए 26/11 हमलों, कसाब ट्रायल और उज्ज्वल निकम की अनसुनी कहानी से जुड़े बड़े खुलासे।