बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के चर्चित मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव की मां का बयान सामने आया है. उन्होंने प्रशासन से बेटे की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उसे जेल में रखा जाए, लेकिन कोई नुकसान न पहुंचाया जाए. उन्होंने कई आरोप भी लगाए हैं.