गुवाहाटी के कहिलीपारा में बैग स्नैचिंग की एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सामने आया है. महिला को अपने सामान को बचाने की कोशिश में सड़क पर लगभग 100 मीटर तक घसीटा गया. सीसीटीवी फुटेज 5 अक्टूबर को हुई, जब स्कूटर पर सवार दो लोगों ने कथित तौर पर सड़क पर चल रही महिला का बैग छीनने की कोशिश की. महिला ने अपना बैग पकड़े रखा और जैसे ही स्कूटर आगे बढ़ा, वह सड़क पर घिसटती चली गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.