Israel-Hamas War Updates: Doha में Gaza Ceasefire समझौता वार्ता शुरू, टिकीं दुनिया की निगाहें

  • 2:43
  • प्रकाशित: अगस्त 15, 2024

Doha Meeting Updates: गाजा युद्धविराम को लेकर कतर की राजधानी दोहा में गुरुवार दोपहर अगले चरण की वार्ता शुरू हो गई। दुनिया भर के देशों की निगाहें इस पर टिकी हैं। पश्चिम एशिया में युद्ध रोकने के लिए गाजा समझौते को महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। वार्ता में इजरायल के खुफिया प्रमुख डेविड बार्निया अपने अमेरिका और मिस्त्र के समकक्षों के साथ भाग ले रहे हैं। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जान किर्बी ने पुष्टि की कि वार्ता शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को कोई समझौता होने की संभावना नहीं है। वार्ता यह शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

संबंधित वीडियो