ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर फिर बैलिस्टिक मिसाइलें दागनी शुरू कर दी हैं. इससे मिडिल ईस्ट में एक बार फिर हालात बिगड़ रहे हैं. हालांकि, अमेरिकी सेना ने बताया कि उन्होंने ईरान की मिसाइलों को हवा में ही बर्बाद कर दिया. लेकिन इसके बावजूद मिडिल ईस्ट देशों में दहशत का माहौल है. ईरान ने साफ कर दिया है कि उनका अमेरिका से बातचीत करने का कोई इरादा नहीं है. अगर बातचीत होती है, तो ईरान अपनी शर्तों पर करेगा. देखिए, कैसे फिर भड़क रही अमेरिका ईरान जंग.