असम में रेल हादसा हुआ है, पटरी से उतरी ट्रेन. कोलकाता से सैरांग जाने वाली 13125 कोआ सैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतरी है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. घटना डिगारू स्टेशन के पास की बताई जा रही है. नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके हैं. फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है।ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है और कई ट्रेन लेट और डायवर्ट की जा रही हैं.