मिडिल ईस्ट में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों के लिए अलर्ट, मन के हूतियों की पाकिस्तान को धमकी

  • 1:59
  • प्रकाशित: सितम्बर 20, 2026

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ रहा है. इसे लेकर भारत, अमेरिका समेत कई देश अलर्ट मोड पर आ गए हैं. इस बीच अमेरिका ने एडवाइजरी जारी की है. मिडिल ईस्ट में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों के लिए जारी एडवाइजरी में लिखा है-  सुरक्षा हालात तेजी से बदल सकते हैं, क्योंकि सऊदी अरब और हूतियों के बीच लड़ाई तेजी से बढ़ सकती है. दोनों देशों की बातचीत अभी तक बेनतीजा रही है, अमेरिका और ईरान के बीच भी तनाव बढ़ता जा रहा है, नागरिक अपनी सुरक्षा करें. दूसरी तरफ सऊदी से तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने पाकिस्तान को धमकी दी है, पाकिस्तान को यमन पर हमला ना करने की चेतावनी दी. यमन ने कहा- अगर हमला हुआ, तो यमन किसी भी पाकिस्तानी कमर्शियल जहाज को लाल सागर से गुजरने नहीं देगा और उन्हें निशाना बनाया जाएगा. पाकिस्तान को इस युद्ध से दूर रहना होगा वरना व्यापार के रास्ते बंद हो जाएंगे. एडवाइजरी से संकेत है मिडिल ईस्ट में जंग और बढ़ सकती है.

संबंधित वीडियो