अखिलेश का नया 80-20 फॉर्मूला - बोले BJP गठबंधन 80 सीट पर ही लड़ने लायक होगा

  • 8:59
  • प्रकाशित: नवम्बर 10, 2026

सियासत में 80 बनाम 20 की परिभाषा पूरी तरह बदल चुकी है. याद कीजिए 2022, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि चुनाव 80% बनाम 20% का है. तब सियासी पंडितों ने सीधा चश्मा लगाया - 80% मतलब हिंदू, 20% मतलब मुस्लिम. लेकिन अब 2027 की दहलीज पर खड़े उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव इस फाइल को पलटने की कोशिश कर रहे हैं. चुनावी पंडितों की मानें तो अखिलेश का फिलहाल पूरा फोकस 20 के बजाय 80 पर आ गया है. तो क्या माना जाए, UP में 2027 के लिए अब असली लड़ाई 80% पर ही होनी है?