इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सा'आर (Gideon Sa'ar) ने सोमवार शाम एनडीटीवी को 72 घंटे पहले शुरू हुए ईरान पर अमेरिकी-इजरायल हमलों के पीछे के कारणों को गिनाते हुए कहा कि ईरान अपने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर समय बर्बाद कर रहा था और समय सीमा का पालन नहीं कर रहा था. तेहरान परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइलों को अंडरग्राउंड ट्रांसफर करने की तैयारी कर रहा था. ये अंडरग्राउंड इतने गहरे बनाए गए हैं कि अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले का भी उन पर कोई असर नहीं होता.