दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में दिल्ली पुलिस की महिलाकर्मी थाने में ही गरीबों और मजदूरों को खाना बना कर खिला रही हैं. आस-पास के लोग और कई संस्थाएं भी इस मामले में उनकी मदद कर रही हैं. यह भी दिल्ली पुलिस का एक चेहरा है. पुलिस का यह मानवीय चेहरा भी सामने आना चाहिए. दिल्ली पुलिस की यह रसोई सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हो गई है. कई खिलाड़ी और जान-माने लोग भी यहां मदद करने आ रहे हैं.