India Russia Relations: एक शख्स, जो करीब 25 साल से रूस की सत्ता पर काबिज है। वो है, व्लादिमीर पुतिन। वे सत्ता में आने के पहले से सुर्खियों में रहे हैं। सात अक्टूबर, 1952 को जन्मे पुतिन का बचपन लेनिनग्राद के एक तंग सामुदायिक अपार्टमेंट में गुजरा। वे अपने बचपन को बेहद "साधारण" बताते हैं। जंग खत्म होने के बाद उनके पिता सेना से निकल कर एक फैक्टरी में फोरमैन बन गए। वे मां मारिया को सौम्य और विनम्र महिला के रूप में याद करते हैं। मां परिवार को सादा खाना खिलाती थीं और रविवार को बेकिंग करके आमदनी बढ़ाती थीं। पुतिन ने बताया कि स्कूली दिनों में वे आम छात्रों के मुकाबले खुराफाती थे। फिर भी एक शिक्षक को उनमें ऊर्जा और अच्छे चरित्र की भारी संभावना दिखती थी।