PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) ने केंद्र सरकार से लिस्टेड इक्विटी पर लगने वाले लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स को पूरी तरह समाप्त करने और शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन्स (STCG) टैक्स को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने की मांग की है. PHDCCI का कहना है कि इससे विदेशी निवेश आकर्षित होगा और रिटेल निवेशकों की भागीदारी बढ़ेगी. इससे पहले SBI रिसर्च भी LTCG टैक्स खत्म करने की सिफारिश कर चुकी है. इस संबंध में PHDCCI ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) को पत्र भेजा है.