पुतिन पहुंचे, शी जिनपिंग रवाना; BRICS Summit पर दुनिया की नजर...BRICS समिट में आज क्या खास होगा?

  • 8:43
  • प्रकाशित: सितम्बर 12, 2026

आज दिल्ली में 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट की शुरुआत होगी. दोपहर 2 बजे सभी सदस्य देशों के नेता भारत मंडपम पहुंचेंगे और दोपहर 2:30 बजे शिखर बैठक शुरू होगी. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली को पूरी तरह से हाई अलर्ट पर रखा गया है. कई दफ्तर बंद हैं और एहतियातन शनिवार और रविवार को भी विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. राजधानी के कई हिस्सों में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है. 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ होने वाली द्विपक्षीय बैठकें रहेंगी, जिन पर सबकी नजर है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही भारत पहुंच चुके हैं और उनकी पीएम मोदी से मुलाकात भी हो चुकी है. इस बीच, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत रवाना हो चुके हैं. उनके प्रतिनिधिमंडल में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) की केंद्रीय समिति की पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के सदस्य, केंद्रीय समिति के जनरल ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारी और चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी शामिल हैं.

संबंधित वीडियो