ब्रिक्स के जरिए दुनिया तक पहुंचेगा भारत, हमारा 21 देशों का परिवार आधे विश्व के बराबर: PM मोदी

  • 6:15
  • प्रकाशित: सितम्बर 11, 2026

PM मोदी ने कहा कि इस समूह की जब 2006 में शुरुआत हुई थी तो इसमें सिर्फ 4 देश थे. आज ब्रिक्स और उसके साझीदारों को मिलाकर 21 देशों का हमारा परिवार है. आज दुनिया की 50 फीसदी आबादी, 25 फीसदी दुनिया का ट्रेड इन देशों में है. हमारी आर्थिक ग्रोथ दुनिया की तुलना में दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है. ग्रासरूट से लेकर फ्रंटियर तकनीक तक हमारे देशों में इनोवेशन की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं. ब्रिक्स का बढ़ते स्केल, स्पीड और ऑप्टिमिज्म हमारे बीच साफ दिखाई दे रही है. भारत में आयोजित यह फोरम अब तक का सबसे बड़ा ब्रिक्स बिजनेस फोरम है.

संबंधित वीडियो