18 नवंबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने 62 तो कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. बीजेपी ने करीब पच्चीस प्रतिशत मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं जबकि कांग्रेस में फिलहाल केवल एक विधायक को दोबारा टिकट नहीं दिया है.