जर्मनी में भारतीय राजदूत अजीत विनायक गुप्ते ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की जर्मन और भारतीय CEO और व्यापारिक नेताओं के साथ हुई मुलाकात को लेकर NDTV से बातचीत की. उन्होंने यूरोपीय संघ के भीतर भारतीयों के लिए जर्मनी के सबसे बड़े डेस्टिनेशन के रूप में उभरने पर चर्चा की. भारतीय राजदूत ने कहा कि पिछले 2 साल में जर्मन कंपनियों ने भारत में 7.5 बिलियन डॉलर्स का इन्वेस्टमेंट करने की घोषणा की है.