जॉर्डन में अंतिम संस्कार के दौरान एक चर्च में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को करक प्रांत के हमूद गांव स्थित एक चर्च में कुछ अज्ञात बंदूकधारी कार से पहुंचे और उन्होंने अचानक अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं. यह घटना राजधानी अम्मान से करीब 180 किलोमीटर दक्षिण में स्थित करक प्रांत के चर्च में हुई. फिलहाल हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है.