Himanshu Bhau Arrested: लॉरेंस का 'दुश्मन' गिरफ्तार, कौन है गैंगस्टर 'छोटा डॉन हिमांशु भाऊ'?

  • 16:16
  • प्रकाशित: अक्टूबर 24, 2026

यूएस में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह कार्रवाई हरियाणा एसटीएफ के इनपुट के आधार पर की गई है. जानकारी के अनुसार, अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने 22 अक्टूबर को हिमांशु भाऊ को हिरासत में लिया. गिरफ्तारी में अमेरिकी एजेंसियों की भी अहम भूमिका रही. विदेश में बैठकर गैंग नेटवर्क संचालित करने वाले गिरोहों के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है. अब हिमांशु भाऊ को भारत प्रत्यर्पित (डिपोर्ट) करने की कोशिशें तेज हो गई हैं. वहीं, भारत की केंद्रीय एजेंसियां इस मामले में अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं और प्रत्यर्पण प्रक्रिया पर करीबी नजर बनाए हुए हैं.

संबंधित वीडियो