सूरत की खास पहचान बन चुकी गोल्ड घारी की कीमत इस साल आसमान छू रही है। पिछले साल जिस गोल्ड घारी की कीमत 16,000 रुपये प्रति किलो थी, वह इस साल बढ़कर 21,000 रुपये प्रति किलो हो गई है। यानी एक ही साल में इसकी कीमत में 5,000 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। वहीं, दुकानदारों के मुताबिक ड्राई फ्रूट्स समेत अन्य सामग्री की बढ़ती कीमतों के चलते सामान्य घारी के दाम में भी पिछले साल की तुलना में लगभग 50 से 60 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।