धार स्थित भोजशाला मामले में कोर्ट के फैसले के बाद कानून व्यवस्था बिगाड़ने की सोच रखने वालों को गुरुवार को एसपी सचिन शर्मा ने सख्त लहजों में चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर वो कार्रवाई की जाएगी, जो उन्होंने सोचा तक नहीं था.