Sucherita Kukreti | Vande Mataram controversy: वंदे मातरम, कुर्बानी और ‘ध्रुवीकरण’ की राजनीति… बंगाल से UP तक सियासी घमासान तेज
देश में एक बार फिर वंदे मातरम, कुर्बानी और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर सियासत तेज हो गई है. पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश तक इन मुद्दों पर बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोप और राजनीतिक टकराव खुलकर सामने आ रहा है.
पश्चिम बंगाल में हालिया फैसलों के बाद माहौल और ज्यादा गरम हो गया है. एक तरफ राज्य में मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाने को अनिवार्य करने की बात उठी, तो दूसरी ओर कुछ मुस्लिम संगठनों और नेताओं ने इसे जबरन थोपने का आरोप लगाया. वहीं, कुछ नेता खुलकर कह रहे हैं कि “वंदे मातरम पर कोई रोक नहीं हो सकती” और इसे देश भक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है.
वंदे मातरम पर टकराव
बहस का सबसे बड़ा मुद्दा ‘वंदे मातरम’ रहा. एक पक्ष का कहना है कि यह राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है और हर नागरिक का अधिकार है कि वह इसे गाए. वहीं दूसरे पक्ष का तर्क है कि इसे अनिवार्य करना धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ है.
स्टूडियो डिबेट में भी यही टकराव देखने को मिला, जहां एक तरफ इसे देशभक्ति बताया गया, तो दूसरी तरफ कहा गया कि “संविधान किसी को भी जबरन ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं करता”.