PM Modi Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स (मंत्रिपरिषद) की एक बेहद महत्वपूर्ण और करीब साढ़े चार घंटे लंबी मैराथन बैठक की अध्यक्षता की। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में सरकार के सभी वरिष्ठ मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य एजेंडा विभिन्न मंत्रालयों में लंबे समय से लंबित (Pending) पड़े विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करना था।