मुंबई के बांद्रा इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए भीषण पथराव और बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई की एक अदालत ने इनमें से 15 आरोपियों को 26 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि यह हमला पूरी तरह से सुनियोजित (Pre-planned) था और उपद्रवियों ने पहले से ही भारी मात्रा में पत्थर और पेवर ब्लॉक्स जुटा रखे थे। पुलिस अब इस पूरे बवाल के मुख्य सूत्रधार की तलाश कर रही है।