Mumbai Bulldozer Action:मुंबई के बांद्रा इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कार्रवाई ने अब बड़ा रूप ले लिया है. दक्षिण मुंबई के गरीब नगर इलाके में रेलवे की जमीन पर चल रहे बुलडोजर अभियान के दौरान हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जबकि 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
दरअसल, यह कार्रवाई वेस्टर्न रेलवे की करीब 5,200 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए की जा रही है. इस जमीन पर 500 से ज्यादा अवैध झुग्गियां, मकान और गोदाम बनाए गए थे. प्रशासन के मुताबिक अब तक करीब 60% अवैध निर्माण हटाया जा चुका है और बाकी को हटाने के लिए 1000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.