HC Verdict On Bhojshala: धार की ऐतिहासिक भोजशाला पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के युगांतकारी फैसले के बाद ग्राउंड जीरो पर सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। कोर्ट ने इसे 'वाग्देवी मंदिर' मानते हुए मुस्लिम पक्ष की नमाज पर रोक लगा दी है। इस ऐतिहासिक बदलाव के बाद धार जिले में धारा 163 लागू कर दी गई है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। जहां हिंदू समाज नियमित पूजा की तैयारी कर रहा है, वहीं मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट जाने की रणनीति बना रहा है