कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर हमला, CCTV में तोड़फोड़ करते दिखे नकाबपोश

  • 2:32
  • प्रकाशित: सितम्बर 03, 2026

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट वाले पार्टी ऑफिस पर हमले का आरोप लगा है. अभिषेक ने खुद इसका वीडियो जारी किया है.वीडियो में नकाबपोश लोग सुबह 4:30 बजे ऑफिस में घुसते दिख रहे हैं. आरोप है कि उन्होंने ऑफिस में तोड़फोड़ की, मौजूद लोगों से मारपीट की, उनके फोन छीन लिए और मॉनिटर, टीवी स्क्रीन लेकर फरार हो गए.अभिषेक बनर्जी ने सीधा BJP पर निशाना साधा है और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि स्थानीय थाने से संपर्क करने पर भी मदद नहीं मिली.बताया जा रहा है कि पिछले गुरुवार से ही इस ऑफिस को लेकर विवाद चल रहा है, जब KMC और कोलकाता पुलिस गैर-कानूनी बिलबोर्ड के मामले में वहां पहुंची थी और अभिषेक समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी.घटना के बाद पुलिस ने ऑफिस के बाहर टुकड़ी तैनात कर घेराबंदी कर दी है, लेकिन अभी तक हमलावरों की पहचान को लेकर कोई बयान नहीं दिया, जांच जारी है. TMC इस वीडियो को मुद्दा बनाकर सियासत गरमा रही है.